बारिश से जांजगीर-चांपा में यातायात व्यवस्था चरमराई, उफनते नाले में थार बहने से बड़ा हादसा टला

जांजगीर-चांपा। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई मार्गों पर जलभराव और उफनते नालों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

इसी बीच पामगढ़-अकलतरा दो पट्टा मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नाले का पानी सड़क के ऊपर तेज बहाव के साथ बह रहा था। इसके बावजूद एक थार चालक ने लापरवाही दिखाते हुए वाहन को पार कराने का प्रयास किया। तेज बहाव के कारण थार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई।

घटना के समय थार में दो लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा संयुक्त प्रयास से दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि तेज बहाव के कारण थार वाहन अभी भी नाले में फंसा हुआ है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलमग्न सड़कों और उफनते नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। समय रहते पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!