‘छत्तीसगढ़ हेडलाइन’ के शुभारंभ पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी शुभकामनाएं

निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पर दिया जोर, जनसरोकारों को प्राथमिकता देने की जताई उम्मीद

एमसीबी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने न्यूज़ पोर्टल ‘छत्तीसगढ़ हेडलाइन’ के शुभारंभ पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह न्यूज़ पोर्टल निष्पक्ष, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

अपने शुभकामना संदेश में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पत्रकारिता समाज और लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को तथ्य और सत्यता के साथ सामने लाए तथा आमजन और शासन-प्रशासन के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाए।

उन्होंने अपेक्षा जताई कि ‘छत्तीसगढ़ हेडलाइन’ स्वच्छ, सटीक और निष्पक्ष खबरों के प्रकाशन को प्राथमिकता देते हुए आम जनता की आवाज को मजबूती से सामने रखेगा। साथ ही प्रदेश और स्थानीय स्तर के जनसरोकारों से जुड़े विषयों को उचित मंच प्रदान करेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि ‘छत्तीसगढ़ हेडलाइन’ सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाजहित में अपनी भूमिका निभाते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित करेगा।

उन्होंने ‘छत्तीसगढ़ हेडलाइन’ से जुड़े पूरे मीडिया परिवार को शुभकामनाएं देते हुए पोर्टल की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!