चार साल से फरार साइबर ठगी का आरोपी नई दिल्ली से गिरफ्तार, 28.47 लाख की ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने साइबर ठगी के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी आकाश शर्मा (26) निवासी नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 362/2022 के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सेन एंड सेन ऑर्गेनिक फर्म को काले चावल के अंतरराष्ट्रीय व्यापार और विदेशी खरीदार उपलब्ध कराने का झांसा देकर 28.47 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपियों ने ईजीसी, एनओसी, ग्लोबल ट्रेड सर्टिफिकेट समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई थी।

जांच के दौरान प्रस्तुत किए गए सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। मामले में पहले ही आरोपी अंकित तोमर को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी आकाश शर्मा ने स्वीकार किया कि उसके बैंक खाते का उपयोग ठगी की रकम प्राप्त करने तथा अन्य आरोपियों तक राशि पहुंचाने में किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के मुख्य आरोपी विवेक तोमर की तलाश लगातार जारी है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!