पलसापाली बैरियर पर 50.2 किलो गांजा बरामद, अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार , बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त

महासमुंद।  महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पलसापाली बैरियर (पदमपुर रोड) पर 50.200 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट में बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनीराम साहू (31 वर्ष), निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर शिवरीनारायण की ओर जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50.200 किलो गांजा, एक महिंद्रा बोलेरो, एक मोबाइल फोन सहित कुल 28,00,500 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत थाना बसना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!