चिरमिरी अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सेमर लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

चिरमिरी (एमसीबी)। चिरमिरी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुबछोला में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही सेमर प्रजाति की लकड़ी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। वाहन चालक लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के जंगलों से लंबे समय से पेड़ों की कटाई कर लकड़ी ट्रकों के माध्यम से अन्य राज्यों में भेजी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां लगातार जारी हैं, जिससे जंगलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

वन विभाग के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान संदिग्ध ट्रक की जांच की गई। जांच में ट्रक में सेमर प्रजाति की लकड़ी लदी मिली, लेकिन परिवहन के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद ट्रक और लकड़ी को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!