चिरमिरी में भालू का आतंक घर लौट रहे युवक पर किया हमला, घायल का इलाज जारी

 

चिरमिरी | छत्तीसगढ़ हेडलाइन

एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 39 में रविवार शाम एक जंगली भालू ने घर लौट रहे युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल की पहचान विक्की पासवान (35 वर्ष), के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विक्की अपने घर जा रहे थे, तभी रहवासी क्षेत्र में अचानक भालू सामने आ गया और उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से भालू की निगरानी बढ़ाने और रहवासी इलाकों में गश्त तेज करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। वहीं, घायल का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!