आवंटित सरकारी आवास पर दूसरे का कब्जा, बीटीएम हीरा केवट ने कमरा खाली कराने की लगाई गुहार

सोनहत, कोरिया। जनपद पंचायत सोनहत में पदस्थ बीटीएम (कृषि विभाग) हीरा केवट ने शासकीय आवास आवंटित होने के बावजूद उसका कब्जा नहीं मिलने की शिकायत करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनहत को आवेदन सौंपा है।

आवेदन के अनुसार, हीरा केवट ने 11 फरवरी 2026 को शासकीय आवास के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 8 जुलाई 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक 716 के तहत उन्हें हाउसिंग बोर्ड सोनहत स्थित कमरा क्रमांक G-04 आवंटित किया गया।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आवंटन आदेश जारी होने के बाद भी कमरा क्रमांक G-04 पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा बना हुआ है, जिसके कारण उन्हें अपने आवंटित शासकीय आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से मांग की है कि संबंधित कमरे को तत्काल खाली कराकर उन्हें विधिवत कब्जा दिलाया जाए।

हीरा केवट ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि समय पर शासकीय आवास नहीं मिलने से उन्हें कार्यालयीन कार्यों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर आवंटित आवास का कब्जा दिलाने की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस आवेदन पर क्या कार्रवाई करता है और आवंटित शासकीय आवास का कब्जा संबंधित कर्मचारी को कब तक दिलाया जाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!