CG BREAKING: नेशनल हाईवे पर हादसे में AAP के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा घायल, बिलासपुर भेजे गए

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी (AAP) छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक मिश्रा अकलतरा से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा

बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए आगे आए और घायल अभिषेक मिश्रा को उपचार के लिए बिलासपुर भेजने की व्यवस्था की। फिलहाल हादसे में उन्हें कितनी गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार बिलासपुर के किस अस्पताल में किया जा रहा है, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

AAP के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं अभिषेक मिश्रा

अभिषेक मिश्रा वर्तमान में आम आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जनवरी 2026 में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अभिषेक मिश्रा के स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!