मंत्रालय की परफॉर्मेंस रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग नंबर-1, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन

ई-ऑफिस में फाइलों के त्वरित और प्रभावी निराकरण में स्वास्थ्य विभाग अव्वल, प्रशासनिक कामकाज को गति देने और समयबद्ध कार्यप्रणाली पर लगातार जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय की परफॉर्मेंस रिपोर्ट में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने विभागीय श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण और बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली के आधार पर मिली यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में विभागीय कामकाज में तेजी, योजनाओं की नियमित समीक्षा और प्रशासनिक कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर लगातार जोर दिया जा रहा है। मंत्रालय स्तर के मूल्यांकन में स्वास्थ्य विभाग का शीर्ष पर रहना विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के बेहतर समन्वय और डिजिटल कार्यप्रणाली में प्रदर्शन को रेखांकित करता है।

ई-ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग ने दिखाई तेजी

राज्य शासन मंत्रालयीन कामकाज को अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रणाली को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत फाइलों के डिजिटल संचालन और उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के आधार पर विभागों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है।

इन्हीं मानकों पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री जायसवाल का समयबद्ध कामकाज पर जोर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विभागीय योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के साथ प्रशासनिक स्तर पर कामकाज में तेजी और लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण पर जोर देते रहे हैं। अधिकारियों के साथ होने वाली समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन पर भी फोकस किया जाता है।

मंत्रालय की परफॉर्मेंस रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग का प्रथम स्थान हासिल करना विभाग की प्रशासनिक सक्रियता और ई-ऑफिस व्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

विभागीय टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम

प्रदेशभर में स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन, अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े प्रशासनिक मामलों सहित स्वास्थ्य विभाग के पास व्यापक जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में मंत्रालय स्तर पर ई-ऑफिस के जरिए फाइलों के प्रभावी निराकरण में विभाग का अव्वल रहना उल्लेखनीय उपलब्धि है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!