CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, छात्र रखें लॉगिन विवरण तैयार

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट एवं डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे देखें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

CBSE Class 10 Second Board Result के लिंक पर क्लिक करें।

आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।

Submit पर क्लिक करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

भविष्य के लिए परिणाम डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रखें।

छात्रों को सलाह है कि वे केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों से ही परिणाम देखें और किसी भी अपुष्ट जानकारी या फर्जी लिंक पर भरोसा न करें। बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होने के बाद वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण कुछ समय के लिए धीमापन भी देखा जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!