प्रकाश इंडस्ट्रीज के 15 टन ओल्ड शेड में बड़ा हादसा, फेंस फेल होने से 3 ठेका श्रमिक झुलसे

जांजगीर-चांपा | छत्तीसगढ़ हेडलाइन

जांजगीर-चांपा जिले स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज के 15 टन ओल्ड शेड में देर रात एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फेंस फेल होने की घटना में वहां कार्य कर रहे तीन ठेका श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन ने घायलों को अपने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भिलाई रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घायल तीनों श्रमिक मैसर्स अनमोल यादव के अधीन कार्यरत थे। घायलों की पहचान गेंद राम पटेल, नर्मदा प्रसाद (ग्राम पलारी खुर्द) और पंच राम (चांपा निवासी) के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना कंपनी प्रबंधन द्वारा चांपा थाना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि फेंस फेल होने की वजह क्या थी और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!