चिरमिरी में सड़क किनारे मिला भालू का शव, डोमिनहिल-गेल्हापानी मार्ग पर वन विभाग जांच में जुटा

चिरमिरी | छत्तीसगढ़ हेडलाइन

एमसीबी जिले के चिरमिरी वन परिक्षेत्र में एक भालू का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। डोमिनहिल से गेल्हापानी जाने वाले मार्ग पर स्थित एफडीए प्लांटेशन के पास सड़क किनारे भालू मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहगीरों ने सड़क किनारे भालू को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन अमला घटनास्थल पर पहुंचा और मौके का निरीक्षण किया।

वन विभाग ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल भालू की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, किसी सड़क दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!