चिरमिरी-खड़गवां प्रेस संघ की नई कार्यकारिणी गठित, द्रोणाचार्य दुबे बने अध्यक्ष

चिरमिरी | छत्तीसगढ़ हेडलाइन   पत्रकारिता की गरिमा, संगठनात्मक एकजुटता और पत्रकार हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से रविवार, 19 जुलाई 2026 को जीएम कॉम्प्लेक्स स्थित श्यामली गेस्ट हाउस, पोंडी में चिरमिरी-खड़गवां क्षेत्र के पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यप्रणाली और भविष्य की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने वर्तमान चिरमिरी-खड़गवां प्रेस संघ की निष्क्रिय एवं अस्पष्ट संगठनात्मक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पत्रकारों की अपेक्षाओं एवं वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप नए नाम से समिति का पंजीयन कराने पर भी सहमति बनी।

नई कार्यकारिणी

सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—

अध्यक्ष: द्रोणाचार्य दुबे

उपाध्यक्ष: आलोक बरवा

उपाध्यक्ष: विनोद पांडे

महासचिव: अभिजीत मुखर्जी

सचिव: अशोक कुमार

कोषाध्यक्ष: शिव शम्भू

सहसचिव: मोहम्मद जावेद

संगठन मंत्री: मनोज श्रीवास्तव

मीडिया प्रभारी: नसरीन अशरफी

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित पत्रकारों ने स्वागत करते हुए संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितैषी बनाने का संकल्प लिया।

हर महीने होगी अनिवार्य बैठक

संगठन को सक्रिय बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में पत्रकारों से जुड़े मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जनहित और निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प

बैठक के अंत में सभी पत्रकारों ने संकल्प लिया कि नवगठित संगठन केवल पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नगर की मूलभूत समस्याओं, सामाजिक विषमताओं तथा शोषित एवं वंचित वर्गों की आवाज़ भी मजबूती से उठाएगा। संगठन ने निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के मूल्यों के साथ जनविश्वास को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!