जिला अस्पताल चिरमिरी में अटल आरोग्य लैब एवं डेंटल यूनिट का शुभारंभ

 

चिरमिरी। जिला अस्पताल चिरमिरी में आज स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अटल आरोग्य लैब एवं डेंटल यूनिट का शुभारंभ किया गया। नई सुविधाओं के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच और बेहतर दंत चिकित्सा सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

अटल आरोग्य लैब के माध्यम से मरीजों को आधुनिक एवं डिजिटल पैथोलॉजी जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। इससे विभिन्न प्रकार की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के लिए मरीजों को दूर जाने की जरूरत कम होगी और समय पर जांच रिपोर्ट मिलने से उपचार प्रक्रिया को भी गति मिलेगी।

वहीं, जिला अस्पताल में शुरू की गई डेंटल यूनिट के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। दांतों एवं मुंह से संबंधित समस्याओं के उपचार के साथ लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में भी यह यूनिट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

शुभारंभ के अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं का जायजा लेते हुए स्वयं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई।

जिले में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है, ताकि चिरमिरी एवं आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज और जांच की सुविधा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सके। आधुनिक लैब और डेंटल यूनिट की शुरुआत को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर महापौर श्री राम नरेश राय जी एवं कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े जी सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य सुविधाओं के लगातार विस्तार के साथ लक्ष्य है कि चिरमिरी क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों तथा स्वस्थ एवं समृद्ध चिरमिरी के संकल्प को और मजबूती मिले।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!